Sethu translated Santosh Alex

Sethu translated Santosh Alex

सेतु (ए. सेतुमाधवन) : (जन्म : 1942 चेदामंगलम्‌, केरल) चर्चित मलयाळम्‌ कहानीकार एवं उपन्यासकार हैं। आपकी 35 से भी अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं, जिनमें प्रमुख हैं-अडयाळंगळ; पांडवपुरम, पेडीस्वण्नंगल, मरुपिरेवी, वेलुत्तकुडाञ्गल, ताज़ीमोला, किरातम; नियोगम, सेतूविंडे कथकल, कैमुद्रकलक आदि। आपको साहित्य अकादेमी पुरस्कार, केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, ओडकुषल पुरस्कार आदि अनेक पुरस्कार सम्मान प्राप्त हैं। आपके उपन्यास अडयाळंगळ का अनुवाद तेलुगु, तमिळ, कन्‍नड और अंग्रेजी भाषाओं में हुआ है। आप साउथ इंडियन बैंक के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए।

संतोष अलेक्स : (जन्म : 1972, तिरुवला, केरल) द्विभाषी कवि एवं बहुभाषी अनुवादक। कविता, आलोचना एवं अनुवाद की 25 पुस्तकें प्रकाशित हैं। आप पिछले 25 वर्षों से मलयाळम्‌, तमिळ, तेलुगु, मराठी, हिंदी तथा अंग्रेजी में परस्पर अनुवाद करते रहे हैं। आपकी कविताओं का अनुवाद 18 भाषाओं में प्रकाशित है जिनमें तुर्की, चीनी, ताइवानी, अरबी, स्पानी, नेपाली, जर्मन आदि भाषाएँ शामिल हैं। आपको पंडित नारायणदेव पुरस्कार, द्विवागीश पुरस्कार, प्रथम सृजनलोक कविता सम्मान, तलशेरी राघवन मास्टर स्मृति कविता पुरस्कार तथा साहित्य रत्न पुरस्कार आदि कई सम्मान-पुरस्कार प्राप्त हैं।

You've just added this product to the cart: