Shobha Narayan
शोभा नारायण
अँग्रेजी में एम.ए., एम-फ़िल. दिल्ली विश्व विद्यालय से। भारतीय तुलनात्मक साहित्य में विशेष रुचि और उसपर काम। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज से प्रोफ़ेसर के पद से सेवानिवृत्त। हिन्दी में दो कहानी संग्रह और एक उपन्यास जुबैदा प्रकाशित। कहानियाँ विदेशी और भारतीय भाषाओं में अनुवादित और प्रकाशित। अन्य लेखकों की रचनाओं के अँग्रेजी में अनुवाद, अधिकतर कविताएँ। राजस्थान पत्रिका के सृजनात्मक साहित्य के अन्तर्गत कहानी के लिए 2009 का प्रथम पुरस्कार। अँग्रेजी में शोध-पत्र। देश-विदेश में प्रस्तुति। कई सांस्कृतिक संस्थाओं में भागीदारी। आजकल अँग्रेजी में कविताएँ लिख रही है; कुछ प्रकाशित।