

Hidden Files

Hidden Files
₹300.00 ₹255.00
₹300.00 ₹255.00
Author: Amit Dubey, Prof. Triveni Singh (IPS)
Pages: 144
Year: 2020
Binding: Hardbound
ISBN: 9789389982633
Language: Hindi
Publisher: Prabhat Prakashan
- Description
- Additional information
- Reviews (0)
Description
Description
हिडन फाइल्स
आजकल हर व्यक्ति अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन बिताता है, चाहे वो खरीदारी करना हो, बिल पेमेंट करनी हो, दोस्त बनाना हो, कार बेचनी हो या घर खरीदना हो, कॉलेज के एडमिशन से लेकर शादी के लिए जीवनसाथी ढूँढ़ने तक आपकी जिंदगी इस ऑनलाइन के मायाजाल में उलझ तो गई ही है।
लगातार हर क्षण एक ऐसी दुनिया अपनी वास्तविक दुनिया के समांतर खड़ी हो रही है, जिसको हम आभासी दुनिया कहते हैं, पर इस दुनिया में वे सारे अपराध संभव हैं, जो असली दुनिया में होते हैं, इस कारण इस दुनिया की अँधेरी सच्चाइयों के प्रति खुद को जागरूक रखना बहुत जरूरी हो गया है।
उत्सुकता बहुत है, जानने की चाह भी, पर इस भागती दुनिया में हमारे पास वक्त कहाँ है कि हम इन दिशा-निर्देशों को सीखें, कोई भी ऐसा ज्ञान या वीडियो बड़ा ही बोरिंग लगने लगता है, जब कोई कहता है कि OTP मत दीजिए, लिंक क्लिक मत कीजिए या फोन पर कोई डिटेल शेयर मत कीजिए।
लेखकद्वय ने अनुभव किया कि लोग दिशा-निर्देश भले ही भूल जाएँ पर उन्हें कहानियाँ याद रहती हैं, तो क्यों न वे ये बातें कहानियों के द्वारा बताएँ और तब इस पुस्तक ‘साइबर क्राइम की रोमांचकारी कहानियाँ’ की जरूरत महसूस हुई।
दरअसल ये कहानियाँ नहीं हैं, बल्कि उन्होंने इनके द्वारा कुछ अनुभव साझा किए हैं। उनका मानना है कि सच्चाइयाँ कल्पना से ज्यादा रोचक होती हैं; ये सच्ची कहानियाँ न सिर्फ आपको साइबर खबरों के प्रति आगाह करेंगी, बल्कि आपको सतर्क भी करेंगी, ऐसे क्रिमिनल्स से निपटने के लिए।
___________________________________________________________________________________________________________________
अनुक्रम | ||
पुराना दोस्त | Pgs. 7 | |
6.5 लाख का एस.एम.एस. 15 | ||
अकेली | Pgs. 25 | |
अंतिम | Pgs. 32 | |
एटीएम | Pgs. 51 | |
मोबाइल गेम | Pgs. 57 | |
3700 करोड़ का फेसबुक लाइक | Pgs. 64 | |
एक ऑनलाइन शिकायत और लूट | Pgs. 71 | |
उसके व्हाट्सएप पर आईं पत्नी की नग्न तसवीरें | Pgs. 78 | |
रहस्यमयी दुनिया | Pgs. 86 | |
साइबर दूल्हा | Pgs. 93 | |
डार्क वेब—सिल्क रोड | Pgs. 102 | |
ऑनलाइन नौकरी | Pgs. 109 | |
खतरनाक मोबाइल गेम | Pgs. 116 | |
हनी | Pgs. 126 | |
ऑनलाइन कार बिक्री | Pgs. 136 |
Additional information
Additional information
Authors | |
---|---|
Binding | Hardbound |
ISBN | |
Language | Hindi |
Pages | |
Publishing Year | 2020 |
Pulisher |
Reviews
There are no reviews yet.